Bulletin App: अपनी क्षेत्र की स्थानीय ख़बरों के लिए अभी डाउनलोड करें ये फ्री ऐप|

Bulletin App: अपनी क्षेत्र की स्थानीय ख़बरों के लिए अभी डाउनलोड करें ये फ्री ऐप|

Table of Contents

Bulletin App: Google ने Android के लिए एक News App लॉन्च की है जिसका नाम उन्होंने Bulletin App रखा है। Bulletin App का प्रमुख उद्देश्य उपयोगकर्ताओं को अन्य उपयोगकर्ताओं के साथ स्थानीय ख़बरों को साझा करने की अनुमति देना है। जिससे कोई भी लोकल या स्थानीय खबर किसी छोटे से क्षेत्र में आसानी से फैलाई जा सके।

Bulletin App उपयोगकर्ताओं को आपके फोन से एक सामुदायिक मंच प्रदान करेगा जिसपर Hyperlocal News को साझा किया जा सकेगा। यह Bulletin App कुछ प्रेरणादायक कहानियों को भी उजागर करेगा, जिन्हें हमारे Mainstream Media में बताया नहीं जा रहा है।

Bulletin App
Source: Bulletin App

Google की Bulletin App की कहानियाँ काफी प्रभावशाली होंगी और आपको उन कहानियों को बताने में मदद करेंगी जिनका अभी तक उल्लेख कहीं भी नहीं किया गया है। Bulletin App जनता के लिए खुला है और Email और Messages Link के माध्यम से Google Search, Social Networking Sites पर इसकी खोज करना आसान है।

Bulletin App पर खबर लिखने के लिए किसी सेटअप की जरूरत नहीं है। कोई भी व्यक्ति केवल अपने Smartphone का उपयोग करके खबर लिख सकता है। Bulletin App के साथ कोई भी व्यक्ति स्थानीय कहानियों में अपना अमूल्य योगदान दे सकता है और अपने समुदाय की आवाज बन सकता है।

How does Bulletin App work?

Bulletin App आपके फोन से Images, Video Clips और Text का उपयोग करके अपनी खबर को बताने के लिए एक काफी हल्का ऐप है। अपनी खबर Bulletin App पर प्रकाशित करने के लिए आपको कोई Blog या Website बनाने की आवश्यकता नहीं है।

Bulletin App
Source: Bulletin App

Bulletin App अभी कुछ समय पहले तक Nashville, TN और Oakland, California में कुछ ही उपयोगकर्ताओं तक सीमित था लेकिन अभी इस समय यह Bulletin सभी के लिए उपलब्ध है। यदि आप किसी और से पहले ऐप का परीक्षण करना चाहते हैं तो बस आपको Bulletin App को अपने फ़ोन में Install करना है।

आपको Bulletin उपयोग करने के लिए निश्चित ही Google Account की आवश्यकता होती है। इसके साथ ही आपको कुछ और जानकारियाँ भी देनी होंगी जैसे Email Address, Name, City और State आदि। आपको अपने Smartphone को बनाने वाली कंपनी और Smartphone का Model भी उपलब्ध करना होगा। इसके साथ ही आपको यह भी बताना होगा कि क्या आप किसी मीडिया से सम्बंधित कंपनी के सदस्य हैं या नहीं।

Read Also: UP HSRP Apply Online| High-Security Registration Number Plate (Bike, Car) Uttar Pradesh, Apply, Status @ Book My HSRP Portal

Tips & tricks