COVID-19 Vaccine Registration Begin; How to register for free Corona Vaccination in India

COVID-19 Vaccine Registration Begin; How to register for free Corona Vaccination in India

भारत सरकार ने अभी कुछ पहले ही से COVID -19 Vaccination के चौथे चरण की शुरुआत की है और इस अभियान में देश भर की 18 साल से अधिक उम्र की आबादी को Vaccinate करने का लक्ष्य है। लोग COVID-19 Vaccine प्राप्त करने के लिए सरकार के Co-Win Portal पर अपना Registration करा सकते हैं और अपने निकटतम Coronavirus Vaccination Centre पर टीकाकरण स्लॉट (Vaccination Slot) निर्धारित कर सकते हैं।

इस लेख में, हम COVID-19 Vaccine Registration के बारे में सभी विवरण बताने जा रहे हैं कि कौन Corona Vaccine लगवा सकता है, Vaccination में लागत कितनी आनी है। पढ़ते रहिये!

Eligibility for COVID-19 Vaccine

भारत सरकार के पहले के नियम के मुताबिक वो लोग जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है और कुछ शारीरिक परेशानी के साथ 45 वर्ष से 59 वर्ष के बीच है तो वो सभी लोग Corona Vaccine अपने नज़दीकी Vaccination Center में लगवा सकते हैं। लेकिन अब सरकार ने 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को Vaccine लगाने का आदेश दे दिया है।

Corona Vaccine Registration Form

कुछ विशेष समस्याओं (Co-morbidities) वाले लोगों और 45 वर्ष से 59 वर्ष के बीच के आयु वर्ग के लोगों को COVID-19 Vaccine प्राप्त करने के लिए एक Registration Form दिखाना होगा। यहाँ पर उस फॉर्म का प्रारूप हम आपको दिखा रहे हैं जो डॉक्टर को आपके सामने भरना होगा। आप चाहें तो इस फॉर्म को यहीं से प्रिंट भी कर सकते हैं। 

Form For COVID-19 Vaccine
Certificate for a person co-morbidity

लोगों को Vaccination के दौरान यह प्रमाण पत्र (Certificate) प्रस्तुत करना होगा। वे Co-Win की आधिकारिक वेबसाइट से उपरोक्त प्रारूप को डाउनलोड कर सकते हैं और इसे एक पंजीकृत चिकित्सक (Registered Doctor) द्वारा भरा जाता है।

Where to Register for COVID-19 Vaccine?

Vaccination के लिए लोग Co-Win Portal (cowin.gov.in) पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। Co-Win (COVID Vaccine Intelligence Network) Vaccination Drive को मैनेज करने के लिए सरकार द्वारा एक मंच है।

Playstore पर इसी नाम से एक ऐप भी है जोकि लोगों के उपयोग के लिए नहीं है। यह केवल Administration से जुड़े लोगों के लिए है। हालाँकि, वे आरोग्य सेतु ऐप के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।

वैकल्पिक रूप से, आप स्वयं को Vaccinate के लिए करने के लिए गाँवों में स्थापित किसी भी सेवा केंद्र पर जा सकते हैं। पूरे भारत में 6 लाख गाँवों में लगभग 2.5 लाख सेवा केंद्र हैं जो भारत सरकार के आदेश पर खोले गए हैं।

How to register for the COVID-19 Vaccine?

COVID-19 Vaccine के Registration के लिए इन चरणों का पालन करें:

  • खुद को पंजीकृत करने के लिए, नागरिक www.cowin.gov.in पर जा सकते हैं और अपने रहने का स्थान चुन सकते हैं और फिर “Register Yourself” पर क्लिक करें।
COVID-19 vaccine
Source: Co-Win
  • उसके बाद, एक Valid Mobile Number दर्ज करें और “Get OTP” बटन पर क्लिक करें। SMS के माध्यम से Phone Number पर एक OTP भेजा जाता है, आपको OTP दर्ज करना है और “Verify” बटन पर क्लिक करें।
COVID-19 Vaccine
Source: Google
  • अब, “Registration of Vaccination” पृष्ठ खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको अपना विवरण दर्ज करना है जैसे कि Photo ID Proof, ID Number, Name, Gender, और Birth Year
Co-WIN For Vaccination
Source: Google
  • अंत में, यदि आपको कोई बीमारी है, तो आपको हाँ या नहीं चुनना है। 45 वर्ष से 59 वर्ष के बीच के नागरिकों को इसे ज़रूर से भरना होगा और उन्हें आवश्यक प्रमाण पत्र भी ले जाना होगा।
  • विवरण दर्ज करने के बाद, नीचे दिए गए “Register” बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, आप “Account Details” पृष्ठ पर जाएँ, जहाँ आप अपने Appointment का समय निर्धारित कर सकते हैं।
Schedule appointment for vaccine
Source: Co-Win
  • Calender Icon Button पर क्लिक करें और अपनी Appointment तय करें।

Note: यदि आप अपने अकाउंट में और भी लोगों को जोड़ना चाहते हैं तो आप खाते के Detailed Page के नीचे दाईं ओर “Add More” बटन पर क्लिक करके ऐसा कर सकते हैं । यहाँ पर आप बाकी व्यक्तियों के सभी विवरण दर्ज कर सकते हैं और फिर “Add” Button पर क्लिक करें।

What is the Price of COVID-19 Vaccine in India?

सरकारी अस्पतालों किए जाने पर COVID-19 Vaccination पूरी तरह से निःशुल्क है लेकिन निजी अस्पतालों में इसका पैसा लगेगा। हालाँकि, सरकार ने COVID-19 Vaccine की कीमत 250 रुपये प्रति खुराक तय की है। सरकारी अस्पतालों में मुफ्त होने की वजह से यह निजी अस्पतालों में कुल 500 रुपये में लगाई जाएगी।

Which COVID-19 Vaccines are available in India?

Covaxin
Source: Bharat Biotech

भारत ने अब तक अपने Vaccination Drive के लिए केवल दो COVID-19 Vaccines को मंजूरी दी है। पहली Vaccine का नाम Covishield है, जिसे Oxford University और AstraZeneca द्वारा विकसित किया गया है और भारत के Serum Institute of India द्वारा निर्मित किया गया है।

दूसरी Vaccine है Bharat Biotech की Covaxin। दिलचस्प बात अब यह है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी AIIMS, दिल्ली में Bharat Biotech द्वारा निर्मित स्वदेशी Covaxin लगाई गयी है।

Science