सम्पूर्ण विश्व अभी बहुत ही ज्यादा नाज़ुक स्थिति से गुजर रहा है। जैसाकि हम देख रहें हैं कि अधिकांश देश दूसरी, तीसरी या यहाँ तक कि COVID की चौथी लहर से भी गुजर रहे हैं। भारत भी अब उन देशों में से एक हो चुका है जहाँ पर हर एक दिन गुजरने के साथ स्थिति और खराब होती जा रही है। लेकिन हम जानते हैं कि भारतीयों का दिल बहुत बड़ा होता है, अब लोग Twitter पर आगे आकर जरूरतमंद लोगों के लिए Bed, Oxygen Containers, Medicins और Food जैसे COVID Medical Resources की व्यवस्था करने में एक-दूसरे की मदद करने लगे हुए हैं।
लेकिन Twitter अपने आप में 187 Million सक्रिय उपयोगकर्ताओं का एक बहुत बड़ा मंच है, जिसमें से 17.5 Million उपयोगकर्ता भारत से हैं, इसलिए समय रहते सही सहायता प्राप्त करना बहुत मुश्किल हो गया है। इसलिए आज हम Twitter पर COVID Medical Resources को खोजने के लिए 3 सबसे अच्छे तरीके साझा करेंगे ताकि किसी की जान बचाई जा सके।
3 Best Ways to Find COVID Medical Resources on Twitter
Twitter हमेशा से Twitter Users के लिए दुनिया भर में और आपके आस-पास होने वाली घटनाओं के बारे में समय पर और बहुत जल्दी अपडेट प्राप्त करने का एक विकल्प है। लेकिन वर्तमान स्थिति को देखते हुए, हमें वास्तविक समय में ही अपडेट प्राप्त करने की आवश्यकता है। ये ऐसे तरीके हैं जिनसे आप हर संभव मदद पाने की कोशिश कर सकते हैं।
1. Twitter Advanced Search
इस मामले में Twitter के पास Search को अच्छे तरीके से Filter करने के लिए एक बहुत ही उपयोगी तरीका है, इससे आप उस जानकारी को जल्द से जल्द प्राप्त कर सकते हैं जिसे आप ढूंढना चाह रहे हैं। इसे Twitter Advanced Search कहा जाता है, इसका उपयोग कैसे किया जाए यह आपको हम नीचे बताने जा रहे हैं:
- Twitter Advanced Search पर जाएँ।

- यहाँ पर आप, आप जो भी खोज रहे हैं, उसके अनुसार Text Field भर सकते हैं। उदाहरण के लिए:
- यहाँ पर Beds, Oxygen, Food, Medicine Name आदि शब्द Search करें।
- Hashtag जैसे #Oxygen, #Bed, #Hospital आदि Search करें।

- Better Regional Search के लिए Tweet की भाषा का चयन अपने हिसाब से करें।

- कुछ विशिष्ट खातों से Tweet, Mention या Replies खोजें।

- Engagement के Level के पर पर आप इन्हें फ़िल्टर कर सकते हैं (Like, Replies, Retweet)।

2. Tweets Near You
यह जो टूल है वो आपके आस-पास के Tweets को आपको दिखायेगा, जिससे आप किसी दूसरे व्यक्ति के संपर्क में रह सकते हैं और समय पर संसाधनों (COVID Medical Resources) को प्राप्त कर सकते हैं। इसका उपयोग आपको कैसे करना है, यह आपको नीचे बताया गया है:
- Search Bar में Hashtag टाइप करें जैसे #Oxygen या कोई अन्य चीजें जो भी आप ढूंढ रहे हैं।

- Top Right की तरफ Toggle Button पर क्लिक करें।

- आप कहीं भी या अपने आस-पास से Tweets का चयन कर सकते हैं और उन्हें उन लोगों द्वारा भी फ़िल्टर कर सकते हैं जिन्हें आप या किसी को भी Twitter पर Follow करते हैं।

इसके लिए Twitter को हमारी Location की जानकारी होना आवश्यक है, इसलिए अपने फोन पर GPS को हमेशा चालू रखें।
3. Latest Tweets
इस टूल को उपयोग करना बहुत आसान है। जैसे ही कोई भी व्यक्ति कोई Tweet पोस्ट करता है, आपको हर एक Tweet पर नज़र रखने में यह टूल आपकी मदद करता है। इसमें आपको किसी भी Search Filter को लागू करने की कोई आवश्यकता नहीं है। इसका उपयोग कैसे करना है, ये आप नीचे पढ़ कर समझ सकते हैं:
- अपनी Twitter Timeline पर जाएँ।
- Top Right की तरफ Sparkle Icon पर क्लिक करें।

- Switch to Latest Tweets पर क्लिक करें।

Latest Tweets की कमी यह है कि इससे आप केवल उन लोगों के Tweets, Retweets देख पायेंगे जिन्हें आप Follow करते हैं।
तो ये Twitter पर COVID Medical Resources की खोज करने के लिए 3 सबसे अच्छे और आसान तरीके हैं लेकिन ध्यान रखें कि आपको नए Tweets की मैन्युअल रूप से जाँच करने की आवश्यकता है या आप उन लोगों से Tweets के लिए Notification भी चालू कर सकते हैं जिन्हें आप सोचते हैं कि यह कठिन समय में सहायक हो सकते है।
Read Also: [Working] Tricks to get Unblocked from Contacts who blocked you on WhatsApp