बोलकर- हर सवाल का जवाब आपकी आवाज़ में

बोलकर- हर सवाल का जवाब आपकी आवाज़ में

हर किसी की अपनी आवाज़ होती है। हर कोई कुछ कहना चाहता है, सवाल करना चाहता है, जवाब देना चाहता है। सवाल जवाब करना हर इंसान की पहचान है। बिना प्रश्न के शायद किसी भी क्षेत्र में वृद्धि नहीं हुई होती। आदिमानव के प्रश्न ही थे जो धरती पे इतना विकास हुआ। हज़ारों तरह की खोज हुईं, आविष्कार हुए और सब कुछ बदलता गया। यह प्रश्न ही थे जिसने सब संभव किया। किसी के मन में प्रश्न आया की दूर रह रहे अपनों से कैसे बात की जाए? उसी को सोचकर टेलीफ़ोन का आविष्कार हुआ। इसी प्रकार हर प्रश्न से कुछ ना कुछ विकास हुआ है। प्रश्नों का महत्व हम खूब समझते हैं।

डिजिटल वर्ग में कुछ नया हमेशा ही होता रहता है । डिजिटल युग तेज़ रफ़्तार से आगे बढ़ रहा है।

Source: Bolkar App

इस युग में हमारी जिज्ञासा भी बढ़ती जा रही है। इसी जिज्ञासा को ध्यान में रखते हुए 2020 में भारत में एक प्रश्न उत्तर एप लॉन्च हुई – बोलकर एप जो हिन्दी भाषा में चलती है।

बोलकर एप क्या है? यह किस तरह काम करती है?

 बोलकर एक सवाल जवाब करने की एप है, जो हिन्दी बोलने वालों के लिए ख़ास बनाई गई है। भारत की मात्र भाषा हिन्दी है। जायज़ है अधिकतम जनता हिंदी समझती व बोलती है। इंटरनेट का प्रयोग करने में कई ऐप्स में हिंदी सुविधा नहीं है जिसके कारण बहुत भारतीय इंटरनेट एप्स का प्रयोग नहीं कर पाते। इसी दुविधा के समाधान के रूप में बोलकर एप ने जन्म लिया।  

बोलकर एप में क्या है ख़ास?

बोलकर एप में व्यक्ति अपनी आवाज़ में, अपनी भाषा (हिंदी) में आसानी से बोल कर प्रश्न कर सकता है। वहीं कोई भी व्यक्ति इसी तरह बोल कर जवाब भी दे सकता है। सबसे अच्छा फ़ीचर यह है कि यह टाइप रहित है। टाइप करने की आवश्यकता ही नहीं है जिससे इसको 

इस्तेमाल कर पाना सभी के लिए आसान है। बच्चे व बूढ़े सब के लिए इसे चला पाना आसान है। हिंदी भाषा में होने से यह सभी के लिए सुविधा-जनक है। 

कहने को तो बोलकर एप एक सवाल जवाब करने की एप है लेकिन इसमें बहुत कुछ और भी है जो इसे इतना ख़ास बनता है।

Source: Bolkar App

क्या हैं बोलकर के कुछ ख़ास फीचर्स?

प्रश्नों के उत्तर देने के अलावा इस एप पर लोग अलग – अलग विषयों पर अपनी राय भी दे सकते हैं। यह लोगों को दुनिया में हो रही गतिविधियों के प्रति जागरूक रखता है। इस एप का प्रमुख उद्देश्य यही है कि  भारतीय जागरुक रहें व ज्ञान के क्षेत्र में उन्हें बढ़ावा मिले। हिंदी में इस एप के आने से भारतीय इंटरनेट का फ़ायदा उठा पा रहे हैं। 

जीवन में कुछ विषयों में हमें जिज्ञासा होती है, मन में प्रश्न होते हैं जिन्हें हम एप पर पूछ सकते हैं, और कुछ विषयों हमें ज्ञान होता है जिसे हम दूसरों से बांट सकते हैं।

बोलकर – ज्ञान का एक नया द्वार 

बोलकर एप पर हर विषय की जानकारी मिलती है। दुनिया की ताज़ा खबरें लोगों को जागरूक रखती हैं। शिक्षा व ज्ञान के लिए यह अच्छा माध्यम है। छात्र व छात्राएं कैरियर संबंधी प्रश्न पूछ सकते हैं व लोगों की राय जान सकते हैं, जिससे उन्हें अपने निर्णय लेने में सहायता होती है।

यहां सामान्य ज्ञान के साथ साथ अनेक परीक्षाओं  जैसे UPSC, SSC आदि से संबंधी जानकारी भी मिलती रहती है। जो छात्र इन परीक्षाओं की तैयारी करते हैं उनमें कुछ ऐसे भी होते हैं जो कोचिंग आदि का सहारा नहीं ले सकते, उन के लिए बोलकर एप एक सहारा है। अपनी पढ़ाई के साथ वह बोलकर एप पर दी गई जानकारी से जागृत रहते हैं।

यंगस्टर्स का सलाहकार – बोलकर

बोलकर एप पर यंग जेनरेशन हर तरह की सलाह पाते हैं। यहां एक्सपर्ट्स रिश्ते आदि से संबंधित सलाह भी देते हैं।  बहुत से यंगस्टर्स अपनी रिलेशनशिप संबंधी परेशानी किसी से कह नहीं पाते। बोलकर पे वह अपनी परेशानी बता कर एक्सपर्ट्स की सलाह ले सकते हैं। यहां लोग एक दूसरे को सुनते व समझते हैं। लोग सलाह लेने से कतराते हैं क्योंकि इन सब एक्सपर्ट्स की फ़ीस चुका पाना हर व्यक्ति के लिए आसान नहीं होता लेकिन बोलकर पर लोग बिना किसी फ़ीस के एक दूसरे को राय देते हैं, उनकी समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करते हैं। यह एक ऐसा स्थान बन गया है जहां लोग निस्वार्थ भाव से एक दूसरे की मदद करते हैं।

हर आवाज़ सुनी जाएगी। 

मनुष्य अपनी बात कहना चाहता है, उसकी इच्छा होती है कि उसकी बात भी कोई सुने। बहुत लोग ऐसे होते हैं जिन्हें यह महसूस होता है उनकी बात का कोई महत्व नहीं, उनकी सुनने वाला कोई नहीं है।

बोलकर हर यूज़र की आवाज़ को महत्व देता है। यहां हर किसी को अपने विचार रखने व अपनी बात कहने का अवसर मिलता है। लोग एक दूसरे को सही राह दिखाते हैं, और मार्गदर्शन करते हैं। लोग दुनिया में हो रही गतिविधियों पर अपनी टिप्पणियां शेयर करते हैं।

बोलकर एक सामाजिक ऑडियो एप है जो लोगों को एक दूसरे की सहायता करना सिखाता है। यहां विचारों का मेला लगता है, सब एक दूसरे के विचारों को सुनते – समझते हैं इस कारण उनकी विचार- शक्ति का भी विकास होता है। 

कहने को तो बोलकर सिर्फ सवाल जवाब का ही एप है लेकिन यहां हर तरह से यूज़र्स का विकास होता है। इसलिए गूगल प्लेस्टोर द्वारा इसे बेस्ट एप फॉर पर्सनल ग्रोथ (best app for personal growth )का अवॉर्ड भी मिला था। 

बोलकर एप में सब कुछ अपनी आवाज़ से हो सकता है इसलिए यह लोगों को अच्छा वक्ता( स्पीकर) बनने में भी सहायक है। लोग जो बोलने में हिचकिचाते हैं, उन्हें भी यह बोलने की स्वतंत्रता प्रदान करता है। इस एप के कई नेक उद्देश्यों में से एक है भारत के लोगों को हर क्षेत्र में बढ़ावा देना। खुल के बोलना भी उसके से एक कदम है विकास की ओर। 

हमारे देश में आत्मनिर्भर भारत अभियान के चलते बहुत कुछ नया और अच्छा हुआ। बोलकर को भी भारत को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया। यह भारत में निर्मित है इसलिए इसे भारतीयों की ज़रूरतों के हिसाब से ही बनाया गया है। 

भारतीयों का अपना एप बोलकर भारत को विकास की और ले जाने का एक साधन बन गया है।

Source: Bolkar App

Latest