Tooter: आत्मनिर्भर भारत का बेहतरीन उदाहरण

Tooter: आत्मनिर्भर भारत का बेहतरीन उदाहरण

‘Tooter’ के नाम के साथ Twitter के भारतीय संस्करण से इंटरनेट पर धूम मचा रखी है और ये नया मंच स्वदेशी सोशल नेटवर्क के रूप में अपनी पहचान बहुत तेजी से बना रहा है जो ‘मेड इन इंडिया‘ है। Tooter का इंटरफ़ेस सफेद और नीले रंग के कॉम्बिनेशन के साथ बिल्कुल Twitter के जैसा है। Tooter ‘स्वदेशी आन्दोलन 2.0’ का चेहरा होने का दावा भी करता है।

ऐसा लगता है कि यह भारत में जून-जुलाई के समय से सक्रिय है, लेकिन Tooter ने 24 नवंबर को Twitter पर लोगों का ध्यान खींचा। एक Twitter User ने इसकी तुलना Parler से की, जोकि 2018 में शुरू की गई एक अमेरिकी माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट थी।

Parler दावा करता है कि मुफ्त भाषण (Free Speech) के मामले में उनकी वेबसाइट सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है और अमेरिका निवर्तमान राष्ट्रपति Donald Trump के समर्थकों के बीच में काफीज्यादा पॉपुलर है। 

Source: The Quint

क्या है Tooter?

Tooter ने प्रेस कांफ्रेंस कहा कि,“हमारा मानना ​​है कि भारत में एक स्वदेशी सोशल नेटवर्क प्लेटफार्म होना चाहिए। स्वदेशी सोशल मीडिया प्लेटफार्म के बिना हम American Twitter India Company के सिर्फ एक डिजिटल कॉलोनी हैं। यह हमारे लिए स्वदेशी आंदोलन 2.0 है। इस आंदोलन में हमसे जुड़ें।”

Source: Tooter

कौन कौन उपयोग कर रहे हैं?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक सत्यापित खाते (Verified Account) के साथ Tooter पर हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सद्गुरु भी सत्यापित खातों के साथ इस मंच पर हैं। बीजेपी के पास भी इसका एक आधिकारिक खाता भी है।

आप क्या कर सकते हैं Tooter पर?

Tooter का डिज़ाइन और इंटरफ़ेस बिल्कुल Twitter के समान दिखता है। यूजर को एक प्रोफ़ाइल बनाने और सूची बनाने की अनुमति देता है। इसमें एक न्यूज फीड भी है, साथ में आप लोगों को फॉलो भी कर सकते हैं, आप Tweet कर सकते हैं। प्लेटफार्म का नीला रंग अपने आधिकारिक हैंडल के लिए उपयोग किए जाने वाले Twitter के समान है। इस नए भारतीय प्लेटफार्म के पास एक नीले रंग का ‘शंख’ है जो इसके प्रतीक के रूप में है।

Tooter के लिए साइन अप कैसे करें?

यह ऐप आपको Google Play Store पर उपलब्ध है और वेबसाइट tooter.in पर है। iOS के लिए अभी Tooter उपलब्ध नहीं है। आप बस अपना ईमेल आईडी डालें, एक पासवर्ड और एक नया user name बनाएँ और आप Tooter पर साइन अप के लिए तैयार हैं।

Read Also: Fraud Emails: धोखेबाज़ों का अचूक तोड़; पूरा पढ़ें

Latest NewArrival