जानें गुप्त रूप से किसी की बातों को मुफ्त में रिकॉर्ड करने के तरीके

जानें गुप्त रूप से किसी की बातों को मुफ्त में रिकॉर्ड करने के तरीके

क्या आपने कभी अपने मोबाइल फ़ोन पर गुपचुप तरह से ऑडियो रिकॉर्ड करने की कोशिश की है? अगर आप अपने कर्मचारी की गतिविधियों पर नज़र रखना चाहते हैं या फिर सामान्य तौर पर किसी मीटिंग को रिकॉर्ड करना चाहते हैं| यह सभी कुछ आप सोच भी नहीं पाएंगे इतनी आसानी से हो सकता है|

गूगल प्ले स्टोर पर बहुत सारी ऐसी ऍप्स हैं जो आपको यह काम बहुत ही आसान तरह से कर के दे सकती हैं, तो चलिए बात करते हैं कुछ ऐसी ऍप्स के बारे में जो आपको यह काम बहुत ही आसान तरह से करके दे सकती हैं| 

बंद मोबाइल पर गुप्त तरह से ऑडियो करने की पीछे की तकनीक:

एंड्राइड मोबाइल्स में एक अन्तर्निहित ऑडियो रिकॉर्डर होता है जो सामान्य तौर पर बैकग्राउंड रिकॉर्डिंग का काम करता है| इसका बात का तात्पर्य यह है कि आपको पहले रिकॉर्डिंग चालू करनी होगी और उसके बाद आप मोबाइल की स्क्रीन को लॉक कर सकते हैं| इस तरह से आपके मोबाइल में स्वतः ही रिकॉर्डिंग होती रहेगी|  

हालाँकि कई फ़ोन्स में इस तरह के फीचर्स नहीं होते हैं या उन्हें चलने के सीमित तरीके होते हैं | इसलिए हम यहाँ पर कुछ थर्ड पार्टी ऍप्स का विवरण देने जा रहें हैं जो की आपको गुपचुप तरीके से स्क्रीन बंद करके ऑडियो रिकॉर्ड करने की सुविधा देगें|

यहाँ पर यह ध्यान देने वाली बात है कि बिना किसी की सहमति के उसकी गतिविधियों की रिकॉर्डिंग करना IPC की धारा 72A के तहत एक कानूनन अपराध है जिसमें आपको अधिकतम 3 साल तक का कारावास हो सकता है| यहाँ पर जो भी जानकारी दी जा रही है वह केवल शैक्षिक उद्देश्य के लिए है|

Read Also: (Earth Observation Satellite) EOS-01, भारत का नवीनतम उपग्रह

ऍप्स जो आपको बंद स्क्रीन के साथ ऑडियो रिकॉर्ड करने में सहायता करेंगी:

GOM Recorder:

how to record audio secretly
Source: Google

GOM  Recorder गति के इशारों (Motion Gesture) का बहुत ही उम्दा उदाहरण है| इसमें आपको मात्र तीव्रता (intensity) सेट करनी है और रिकॉर्डिंग को चालू करने के लिए फ़ोन को हिलाना है| यह आपको ऑडियो रिकॉर्डिंग शेड्यूल करने का ऑप्शन देता है, जिससे यह एंड्रॉइड मोबाइल्स के लिए जासूसी करने का एक आसान उपकरण बन जाता है। 

इस ऍप अन्य विशेषताओं की बात करें तो इसमें आपको अपनी आवाज़ को  text में बदलने (speech to text ) का भी ऑप्शन मिलता है जो उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है जो किसी रिकॉर्डिंग को कागज़ कर उतरना चाहते हैं और एक बहुत ही अच्छा माइक बूस्ट (mice boost ) विकल्प है जो दूर की आवाज़ रिकॉर्ड करने में मदद करता है।

कुल मिलाकर GOM Recorder लेक्चर्स और बैठकों को रिकॉर्ड करने के लिए एक आदर्श ऐप है। हालाँकि,आप इसका उपयोग गुप्त रूप से अपने Android फ़ोन पर वार्तालाप रिकॉर्ड करने के लिए भी कर सकते हैं।

Background Recorder:

how to record audio secretly
Source: Google

Background Recorder आपको अपने उद्देश्य को पूरा करने में बहुत मदद करेगा| इस एप्प में आप अपने फ़ोन पर वॉल्यूम धीमा करने की बटन को लम्बे समय तक दबा कर ( Long Pressing the volume down button ) बंद स्क्रीन पर ऑडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं| इस ऍप पर आपको रिकॉर्डिंग शुरू करने के लिए किसी भी ऍप को खोलने की ज़रूरत नहीं है|

दिलचस्प बात यह है कि यह वीडियो और आवाज़ दोनों के लिए ही काम करता है । आप अपनी सुविधा के अनुसार इनमें से किसी भी एक को चुन सकते हैं| इस ऐप का उपयोग करके आप जल्दी ही ऑडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर सकते हैं और वो भी तब जब आपका मोबाइल जेब में हो।
अगर सुरक्षा के नज़रिये से देखें तो फाइल्स अपने आप ही गुप्त फोल्डर ( hidden folder ) में रहती हैं | इसके साथ ही आपको अधिसूचना (notifications) को छिपाने का विकल्प भी मिलता है।

Smart Recorder:

how to record audio secretly
Source: Google

Smart Recorder को मुख्य रूप इसलिए डिज़ाइन किया गया है ताकि इसमें लगातार लम्बी रिकॉर्डिंग हो सके| इसकी skipping silence on-the-fly feature के लिए एक धन्यवाद कहना बनता है जो लगातार लम्बी रिकॉर्डिंग में मोबाइल फ़ोन को सहयोग प्रदान करता है।

इसमें बस आपको रिकॉर्डिंग शुरू करनी है और इसे पूरे दिन के लिए मोबाइल को छोड़ दे| इसमें सभी तरह की रिकॉर्डिंग सेव हो जायेंगी और जो भी खाली समय होगा जिसमे कोई भी रिकॉर्डिंग नहीं होगी उन सभी अंशों को छोड़ दिया जाएगा।

यह ऍप न केवल आपका स्टोरेज बचाती है बल्कि यह भी तय करती है कि आपको जो भी रिकॉर्डिंग का जो हिस्सा सुनना चाहते हैं उसे खोजने के लिए आपको पूरी फाइल न सुननी पड़े। आप चाहें तो इसे यह जानने में भी प्रयोग में ला सकते है कि आप रात में नींद की कुछ बोलते तो नहीं हैं या शायद यह पता करने के लिए कि क्या आप सोते समय खर्राटे लेते हैं या नहीं।

GOM Recorder की तरह इसमें भी आप सिर्फ एक टैप में रिकॉर्डिंग शुरू कर सकते हैं| इसके लिए आपको एक शार्टकट बटन भी उपलब्ध होती है| कोई Smart Recorder को एक नियमित ऑडियो रिकॉर्डिंग ऐप के रूप में भी उपयोग कर सकता है क्योंकि यह sensitivity control, live audio spectrum analyzer, gain control जैसी बहुत सारी उपयोगी सुविधाएँ प्रदान करता है| 

निष्कर्ष: 

यह सब कुछ इस बारे में था कि आप अपने एंड्रॉइड फोन से अपनी मोबाइल स्क्रीन को बंद करके गुप्त रूप से ऑडियो कैसे रिकॉर्ड करें। चूंकि यह ऍप्स बैकग्राउंड में चलती हैं इसलिए यह सुझाव देना ज़रूरी है कि सेटिंग्स में जाकर Battery Optimization के ऑप्शन को डिसएबल कर दें जिससे ऍप लगातार बिना रुके काम करती रहें|

How To Latest